बुधवार, 10 सितंबर 2014

चंडीगढ़

भारत के सबसे खूबसूरत और नियोजित शहरों में एक

पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ भारत के सबसे खूबसूरत और नियोजित शहरों में एक है। इस केन्द्र शासित प्रदेश को प्रसिद्ध फ्रेंच वास्तुकार ली कोर बुसियर ने डिजाइन किया था। इस शहर का नाम एक दूसरे के निकट स्थित चंडी मंदिर और गढ़ किले के कारण पड़ा जिसे चंडीगढ़ के नाम से जाना जाता है। शहर में बड़ी संख्या में पार्क हैं जिनमें लेसर वैली, राजेन्द्र पार्क, बॉटोनिकल गार्डन, स्मृति उपवन, तोपियारी उपवन, टेरस्ड गार्डन और शांति कुंज प्रमुख हैं। चंडीगढ़ में ललित कला अकादमी, साहित्य अकादमी, प्राचीन कला केन्द्र और कल्चरल कॉम्प्लेक्स को भी देखा जा सकता है।
क्या देखें    



केपिटल कॉम्प्लेक्स- यहां हरियाणा और पंजाब के अनेक प्रशासनिक भवन हैं। विधानसभा, उच्च न्यायालय और सचिवालय आदि इमारतें यहां देखी जा सकती हैं। यह कॉम्प्लेक्स समकालीन वास्तुशिल्प का एक बेहतरीन उदाहरण है। यहां का ओपन हैंड स्मारक कला का उत्तम नमूना है।        

रॉक गार्डन- चंडीगढ़ आने वाले पर्यटन रॉक गार्डन आना नहीं भूलते। इस गार्डन का निर्माण नेकचंद ने किया था। इसे बनवाने में औद्योगिक और शहरी कचरे का इस्तेमाल किया गया है। पर्यटक यहां की मूर्तियों, मंदिरों, महलों आदि को देखकर अचरज में पड़ जातें हैं। हर साल इस गार्डन को देखने हजारों पर्यटक आते हैं। गार्डन में झरनों और जलकुंड के अलावा ओपन एयर थियेटर भी देखा जा सकता, जहां अनेक प्रकार की सांस्कृतिक गतिविधियां होती रहती हैं।
       
रोज गार्डन- जाकिर हुसैन रोज गार्डन के नाम से विख्यात यह गार्डन एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन है। यहां गुलाब की 1600 से भी अधिक किस्में देखी जा सकती हैं। गार्डन को बहुत खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। अनेक प्रकार के रंगीन फव्वारे इसकी सुंदरता में चार चांद लगाते हैं। हर साल यहां गुलाब पर्व आयोजित होता है। इस मौके पर बड़ी संख्या में लोगों का यहां आना होता है।
 

सुखना झील- यह मानव निर्मित झील 3 वर्ग किमी. के क्षेत्र में फैली हुई है। इसका निर्माण 1958 में किया गया था। अनेक प्रवासी पक्षियों को यहां देखा जा सकता है। झील में बोटिंग का आनंद लेते समय दूर-दूर फैले पहाड़ियों के सुंदर नजारों के साथ-साथ सूर्यास्त के नजारे भी यहां से बड़े मनमोहक दिखाई देते हैं।



संग्रहालय- चंडीगढ़ में अनेक संग्रहालय हैं। यहां के सरकारी संग्रहालय और कला दीर्घा में गांधार शैली की अनेक मूर्तियों का संग्रह देखा जा सकता है। यह मूर्तियां बौद्ध काल से संबंधित हैं। संग्रहालय में अनेक लघु चित्रों और प्रागैतिहासिक कालीन जीवाश्म को भी रखा गया है। अन्तर्राष्ट्रीय डॉल्स म्युजियम में दुनिया भर की गुडियाओं और कठपुतियों को रखा गया है।
          

सुखना वन्यजीव अभ्यारण्य- लगभग 2600 हेक्टेयर में फैले इस अभ्यारण्य में बड़ी संख्या में वन्यजीव और वनस्पतियां पाई जाती हैं। मूलरूप से यहां पाए जाने वाले जानवरों में बंदर, खरगोश, गिलहरी, साही, सांभर, भेड़िए, जंगली सूकर, जंगली बिल्ली आदि शामिल हैं। इसके अलावा सरीसृपों की अनेक प्रजातियों भी यहां देखी जा सकती हैं। अभ्यारण्य में पक्षियों की विविध प्रजातियों को भी देखा जा सकता है।



कैसे जाएं
वायु मार्ग
- चंडीगढ़ एयरपोर्ट सिटी सेंटर से करीब 11 किमी. की दूरी पर है। देश के प्रमुख शहरों से यहां के लिए नियमित फ्लाइटें हैं।
रेल मार्ग- चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन सिटी सेंटर से करीब 8 किमी. दूर सेक्टर 17 में स्थित है। यह रेलवे स्टेशन शहर को देश के अन्य हिस्सों से रेलमार्ग द्वारा जोड़ता है। दिल्ली से यहां के लिए प्रतिदिन ट्रेने हैं।
सड़क मार्ग- राष्ट्रीय राजमार्ग 21 और 22 चंडीगढ़ को देश के अन्य हिस्सों से सड़क मार्ग द्वारा जोड़ते हैं। दिल्ली, जयपुर, शिमला, कुल्लू, कसौली, मनाली, अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, हरिद्वार, देहरादून आदि शहरों से यहां के लिए नियमित बस सेवाएं हैं।
कब जाएं- अक्टूबर से मार्च।
कहां ठहरें
होटल माउंटव्यू
लोकेशन
- सेक्टर 10, चंडीगढ़
दूरभाष- 0172 - 2740544, 2740444, 2743268
फैक्स- 0172 - 2742220, 2742565
ईमेलhmv10@glide.net.in
वेबसाइटhttp://citcochandigarh.com
कमरों की संख्या- 155
सुविधाएं- रेस्टोरेंट, बार, टी व कॉफी मेकर, रूम सेफ, डॉक्टर ऑन कॉल, बिजनेस सेंटर, हेल्थ क्लब, ब्यूटी पॉर्लर, पेस्ट्री शॉप, इंटरनेट, क्रेडिट कार्ड स्वीकार्य आदि।
ताज चंडीगढ़
लोकेशन
- सेक्टर 17, चंडीगढ़
दूरभाष- 0172 - 6513000
फैक्स- 0172 - 6514000
ईमेलtaj.chandigarh@tajhotels.com
वेबसाइटwww.tajhotels.com
कमरों की संख्या- 149
सुविधाएं- रेस्टोरेंट, बार, टी व कॉफी मेकर, रूम सेफ, रूम सर्विस, लॉन्ड्री, डॉक्टर ऑन कॉल, बिजनेस सेंटर, हेल्थ क्लब, इंटरनेट, क्रेडिट कार्ड स्वीकार्य आदि।
होटल मार्क रोयल
लोकेशन
- पंचकुला जीरकपुर हाइवे, पटियाला
दूरभाष- 0172 - 3295001 - 4
फैक्स- 01762 - 271156
ईमेलinfo@hotelmarcroyale.com
वेबसाइटwww.marcroyale.com
कमरों की संख्या- 50
सुविधाएं- रेस्टोरेंट, बार, क्रेडिट कार्ड स्वीकार्य आदि।
होटल माया पैलेस
लोकेशन
- सेक्टर 35, चंडीगढ़
दूरभाष- 0172 - 4688700/2600547
फैक्स- 0172 - 2660555
ईमेलmayachd@mayahotelsindia.com
वेबसाइटwww.mayahotels.co.in
कमरों की संख्या- 26
सुविधाएं- रेस्टोरेंट, बार, लॉन्ड्री, पार्किंग, क्रेडिट कार्ड स्वीकार्य आदि।
होटल शिवालिक व्यू
लोकेशन
- सेक्टर 17, चंडीगढ़
दूरभाष- 0172 - 2700001, 4672222
फैक्स- 0172 - 2701094
ईमेलshivalikview@citcochandigarh.com
वेबसाइटhttp://citcochandigarh.com
कमरों की संख्या- 108
सुविधाएं- रेस्टोरेंट, बार, रूम सर्विस, इंटरनेट, केबल टीवी, इलेक्ट्रॉनिक सेफ, बिजनेस सेंटर, डॉक्टर ऑन कॉल, लॉन्ड्री, मुद्रा विनिमय, ट्रैवल डेस्क, जकुजी, मसाज, सोना, बैंक, क्रेडिट कार्ड स्वीकार्य आदि।